जीवन की अंतिम विदाई के बाद भी रोशन रहेगी दुनिया

स्व. सालिक राम साहू के परिवार ने नेत्रदान कर पेश की मानवता की मिसाल

धमतरी। ग्राम नारी, विकासखण्ड कुरूद निवासी 80 वर्षीय स्व. सालिक राम साहू के निधन के बाद उनके परिवार ने नेत्रदान की सहमति देकर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरक मिसाल पेश की।स्व. साहू का 20 सितंबर को सुबह करीब 6 बजे निधन हुआ। परिवार की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की नेत्रदान टीम उनके निवास पहुंची और जिला नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. राजेश सूर्यवंशी तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमराज देवांगन के मार्गदर्शन में सुबह करीब 9.30 बजे नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की गई।दान की गई आंखों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रूप से मेडिकल कॉलेज रायपुर स्थित नेत्र बैंक पहुंचाया गया। इस पुनीत कार्य के लिए नेत्र रोग विभाग, रायपुर मेडिकल कॉलेज द्वारा स्व. साहू के परिवार को सम्मान प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।परिवार का यह निर्णय न केवल स्व. सालिक राम साहू की स्मृति को सम्मान देता है, बल्कि समाज को नेत्रदान के प्रति जागरूकता और मानवता का प्रेरक संदेश भी देता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *