अमानकीकृत पनीर के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई

तीन प्रतिष्ठानों से लिए नमूने, श्री सखी कैफे का लाइसेंस निलंबित

धमतरी। जिले में अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध उत्पादों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा दल ने शहर के जिंजर कैफे, श्री कृष्णा डेयरी और श्री सखी कैफे का औचक निरीक्षण कर संदिग्ध पनीर के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे हैं।जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।साथ ही निरीक्षण के दौरान श्री सखी कैफे में गंभीर अस्वच्छता पाए जाने पर उसका खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।लाइसेंस 2 दिन अथवा रसोई की संपूर्ण स्वच्छता एवं आवश्यक सुधार कार्य पूरा होने तक, जो भी पहले हो, निलंबित रहेगा।वहीं विभाग ने जिले के सभी डेयरी, होटल, रेस्टोरेंट, कैफे और अन्य खाद्य कारोबारियों को गुणवत्ता व स्वच्छता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए हैं।कहा कि मिलावटी या अमानकीकृत पनीर के उपयोग एवं विक्रय तथा स्वच्छता मानकों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *