सूर्यघर योजना से उमरगांव के धरमदास बने ‘ऊर्जादाता’

धमतरी। नगरी क्षेत्र के ग्राम उमरगांव निवासी धरमदास मानिकपुरी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर बिजली उपभोक्ता से ‘ऊर्जादाता’ बन गए हैं। उन्होंने घर की छत पर 2 किलोवाट का सोलर रूफटॉप प्लांट लगाया है।1.40 लाख रुपए की लागत वाले संयंत्र पर केंद्र और राज्य सरकार से 60 हजार रुपए की सब्सिडी मिली।उन्होंने 14 हजार रुपए अग्रिम जमा किए और शेष राशि बैंक ऋण से प्राप्त की।पहले 800 से 1000 रुपए प्रतिमाह बिजली बिल देने वाले मानिकपुरी का अब बिल शून्य हो गया है। अतिरिक्त बिजली उत्पादन से उन्हें आर्थिक लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *