16 सितंबर को धमतरी में संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन

1400 से अधिक पदों पर भर्ती, 15 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल
धमतरी। बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर देने 16 सितंबर को संभाग स्तरीय रोजगार मेला जिला परियोजना लाइवलिहुड कॉलेज,में आयोजित होगा।मेला सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा,जिसमें 15 से अधिक निजी कंपनियां विभिन्न पदों पर 1400 से ज्यादा युवाओं की भर्ती करेंगी।

मेले में 8वीं से स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थियों के साथ आईटीआई, डिप्लोमा, नर्सिंग, बीई एवं सीए सहित विभिन्न योग्यता वाले युवा भाग ले सकेंगे।अभ्यर्थियों के लिए ‘छत्तीसगढ़ रोजगार एप’ या रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है।मेले से पहले 7 से 11 सितंबर तक प्री-प्लेसमेंट काउंसिलिंग लाइवलिहुड कॉलेज में होगी। 8 सितंबर को आईटीआई मगरलोड, 9 सितंबर को जनपद पंचायत नगरी और 10 सितंबर को जनपद पंचायत कुरूद में भी काउंसिलिंग एवं पंजीयन किया जाएगा,इसके लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट फोटो साथ लाना होगा।इस अवसर पर जिला रोजगार केंद्र ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *