स्वतंत्रता दिवस पर धमतरी में विधायक अजय चन्द्राकर करेंगे ध्वजारोहण

जिला मुख्यालय में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

धमतरी। सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के लिए मुख्य अतिथियों का निर्धारण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार धमतरी जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि अजय चन्द्राकर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात राष्ट्रगान होगा। इसके उपरांत मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा तथा समारोह में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों एवं शासकीय योजनाओं की झलक भी प्रदर्शित की जाएगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *