भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, धमतरी की खुशहाली की कामना

धमतरी। सावन के पवित्र महीने में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने रुद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूरे क्षेत्रवासियों के सुख, अच्छी बरसात और फसल अच्छी होने की कामना करते हुए महादेव से धमतरी के उत्तरोत्तर विकास का आशीर्वाद मांगा।पूजा के दौरान क्षेत्र की शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना भी की एवं जलाभिषेक के बाद रंजना साहू ने सभी को प्रसाद वितरित किया।वहीं भक्तों ने कहा कि रंजना दीदी द्वारा की गई प्रार्थना से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और धमतरी दिन-प्रतिदिन प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *