
“नशे के सौदागरों पर धमतरी पुलिस की सख्ती” – अवैध शराब बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, शराब व नगदी सहित 27,510/- की सामग्री जब्त
अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस का जीरो टॉलरेंस अभियान लगातार जारी
धमतरी। एसपी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिंधी समाज के शमशान घाट के सामने नहर नाका दानीटोला वार्ड धमतरी के पास एक व्यक्ति शराब की बिक्री कर रहा है,जिसकी सुचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी दीव्यांशु सिंह, निवासी गोकुलपुर, धमतरी को अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते गवाहों के समक्ष पकड़ा गया तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।वहीं थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना मिली की काटी तालाब सामुदायिक भवन के सामने राजीव नगर अछोटा में एक व्यक्ति शराब बिक्री कर रहा है,जिसकी सूचना पर तत्काल अर्जुनी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी भूपेन्द्र देवांगन, उम्र 35 वर्ष,निवासी राजीव नगर अछोटा,को अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते पकड़ा गया तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।


