वृक्षारोपण व गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम भोथली में धूमधाम से मनाया गया

धमतरी। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली में गुरु पूजन ,सरस्वती पूजन धूमधाम से किया गया ,इसके पश्चात गुरु महिमा का वर्णन व्याख्याता डॉ. गणेश प्रसाद साहू द्वारा किया गया कि अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला ही सच्चा गुरु होता है बिना गुरु के हम ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकते तथा विद्यालय परिसर को हरा भरा बनाने के लिए ग्राम पंचायत व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा परिसर में छायादार फलदार फूलदार पौधों का रोपण सरपंच शिवरात्रि ध्रुव ,प्राचार्य एल .के. उपाध्याय के मार्गदर्शन में किया गया तथा विद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों व स्काउट गाइड, इको क्लब के सदस्यों के द्वारा कक्षा व अवांछित कटीले झाड़ियां की सफाई भी की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *