जनोन्मुखी, तकनीक-सक्षम एवं प्रभावी पुलिसिंग को बढ़ावा देने एसपी का निरीक्षण, अधिकारियों- कर्मचारियों को जवाबदेही, कार्यकुशलता एवं सक्रिय पुलिसिंग के दिए निर्देश

थाना एवं चौकी परिसर, सीसीटीएनएस, शासकीय आवास एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, स्वच्छता, अनुशासन, बेसिक पुलिसिंग एवं विजुअल पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर


धमतरी। एसपी ने थाना मगरलोड एवं चौकी करेली बड़ी का विस्तृत निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली, आधारभूत सुविधाओं, तकनीकी संसाधनों एवं पुलिसिंग की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया गया।निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्था, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, मालखाना, बैरक, आगंतुक कक्ष, शस्त्रागार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन बनाए रखने के निर्देश दिए,थाना एवं चौकी में स्थापित सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) प्रणाली, कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट नेटवर्क एवं अन्य तकनीकी उपकरणों की कार्यशीलता एवं रखरखाव का गहन निरीक्षण किया,साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीसीटीएनएस में समयबद्ध एवं त्रुटिरहित डाटा प्रविष्टि, अभिलेखों के नियमित अद्यतन, तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा डिजिटल पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।इस दौरान बेसिक पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई, नियमित गश्त, बीट प्रणाली को सक्रिय रखना, फरार एवं वारंटियों की धरपकड़, अपराधियों पर सतत निगरानी तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है,वहीं विजुअल पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए निर्देशित किया कि बाजार, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की नियमित एवं प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत हो तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय बना रहे।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा उन्हें अनुशासन, समयबद्ध कार्य निष्पादन, संवेदनशील व्यवहार, जनसुनवाई में तत्परता, पारदर्शिता एवं टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।कहा कि सुदृढ़ आधारभूत व्यवस्थाएं, तकनीकी दक्षता, बेसिक पुलिसिंग, विजुअल पुलिसिंग एवं अनुशासित कार्यप्रणाली ही प्रभावी, संवेदनशील एवं भरोसेमंद पुलिसिंग की पहचान है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *