तहसील कार्यालय में रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन

धमतरी। कलेक्टर के निर्देश पर तहसील कार्यालय में अटल आरोग्य टीम द्वारा रक्त परीक्षण शिविर आयोजित किया गया,शिविर में तहसील कार्यालय के 76 अधिकारी एवं कर्मचारियों का रक्त परीक्षण कर स्वास्थ्य की जांच की गई।स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जांच के दौरान नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।शिविर में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया तथा अधिकारियों ने अटल आरोग्य टीम की पहल की सराहना करते हुए ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का नियमित आयोजन किए जाने की आवश्यकता बताई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *