
धमतरी। बिजली उपभोक्ताओं कि समस्याओं का त्वरित एवं सरल समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा 15 से 31 जुलाई तक नगर के विभिन्न वार्डों में वार्डवार शिकायत निवारण तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना शिविराे का आयोजन किया जा रहा है।इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि उनके वार्ड के निकट ही शिकायतों का निराकरण किया जाएगा,साथ ही प्रत्येक शिविर में प्रधानमंत्री सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के संबंध में भी विशेष जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, साथ ही इच्छुक उपभोक्ताओं को आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा,ताकि अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ता इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।शिविरों में बिजली बिल से संबंधित त्रुटियों का सुधार, गलत रीडिंग, अधिक बिल की शिकायत, नाम संशोधन, बकाया राशि संबंधी जानकारी, किस्त सुविधा, नए एवं लंबित प्रकरणों की जानकारी सहित अन्य विद्युत उपभोक्ता सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का मौके पर परीक्षण कर यथासंभव निराकरण किया जाएगा तथा आवश्यक होने पर संबंधित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी,अतः विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से निर्धारित तिथि पर अपने वार्ड के अनुसार आयोजित शिविर में उपस्थित होकर बिजली बिल की प्रति, उपभोक्ता क्रमांक तथा आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है, ताकि शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा सके ताकि विभाग का प्रयास है कि उपभोक्ताओं को पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं,साथ ही ऐसे शिविरों से विभाग और उपभोक्ताओं के बीच संवाद भी मजबूत होगा तथा शिकायतों के शीघ्र समाधान के साथ प्रधानमंत्री सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के प्रति जनजागरूकता बढ़ेगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।


