अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की लगातार कार्रवाई-दो दिनों की सघन जांच में 4 वाहन जप्त,

वर्ष 2026-27 में अब तक 239 प्रकरणों में 69.32 लाख रुपये अर्थदण्ड वसूल

धमतरी। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में ग्राम सारंगपुरी, खरेंगा, अमेठी, सरगी-दोनर, पाहंदा तथा आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया,जांच के दौरान अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए गए 4 वाहनों को जप्त किया गया तथा जप्त वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के प्रावधानों के तहत अर्थदण्ड की कार्रवाई की जा रही है।खनिज विभाग ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 13 जुलाई 2026 तक कुल 239 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 69 लाख 32 हजार 683 रुपये का अर्थदण्ड वसूल कर शासकीय खनिज मद में जमा कराया गया है तथा संबंधित प्रकरणों का प्रशमन किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *