
खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास की पहली सीढ़ी – कलेक्टर अबिनाश मिश्रा
धमतरी। जिले के स्कूलों में खेल गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा व्यायाम शिक्षकों के कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से कलेक्टर की अध्यक्षता में व्यायाम शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई।कलेक्टर ने सभी व्यायाम शिक्षकों से स्कूलों में संचालित खेल गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कहा कि जिले के कई व्यायाम शिक्षक खेलों को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं,वहीं कुछ स्थानों पर व्यायाम शिक्षकों की रुचि नहीं होने के कारण विद्यार्थी खेल गतिविधियों से नहीं जुड़ पा रहे हैं,यदि युवा खेलों से जुड़ेंगे तो वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे,खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और लक्ष्य प्राप्ति की भावना विकसित करते हैं,अतःसभी व्यायाम शिक्षकों को सक्रिय होकर कार्य करने तथा सप्ताह में कम से कम दो से तीन दिन नियमित रूप से विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित हो सके तथा अपने-अपने विद्यालयों के प्रतिभावान खिलाड़ियों का लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें जिला, संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने को कहा।साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को व्यायाम शिक्षकों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए तथा स्कूलों में उपलब्ध खेल सामग्री एवं खेल मैदानों की स्थिति की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने, खेल मैदानों के समतलीकरण तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए।कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं।


