
धमतरी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) धमतरी के सुचारू संचालन हेतु जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र योजना के तहत रिक्त संविदा/एकमुश्त वेतन के 3 पदों जेण्डर विशेषज्ञ (1 अनारक्षित व 1 अ.ज.जा.) एवं वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ (1 पद अनारक्षित) एवं आई.टी. अस्सिटेंट के (1 पद अनारक्षित) को संविदा के आधार नियुक्ति किया जाना है,इस संबंध में प्राप्त आवेदनों का पात्र-अपात्रों की सूची जिले की वेबसाईट www.dhamtari.gov.in पर देखा जा सकता है।इसी तरह उक्त सूची पर 10 जुलाई तक विभाग में या स्पीड डाक के माध्यम से अभ्यर्थी दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।


