हेरोइन (चिट्टा) तस्करी के विरुद्ध पुलिस की एक और कार्यवाही

हेरोइन (चिट्टा), प्रयुक्त मोबाइल,नगदी सहित 2.30 लाख रूपये की संपत्ति जप्त,आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। एसपी के निर्देशन में जिले को नशामुक्त बनाने एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है,इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पीजी कॉलेज ग्राउंड के पास अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) रखकर बिक्री करने की फिराक में है,जिसकी सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदेही मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी,उम्र 40 वर्ष, निवासी सोरिद नगर डीपोपारा,धमतरी को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई,तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जेहेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया,तथा आरोपी के विरुद्ध 21(ए)एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है।साथ ही इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश भी की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *