
30 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2400/- रुपए जप्त, आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही
धमतरी। थाना भखारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रोशन राइस मिल स्थित नीम पेड़ पुल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है,जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी राजु साहू,उम्र 54 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 3 भखारा को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


