लाईवलीहुड कॉलेज में दिया जाएगा विभिन्न कोर्सों में निःशुल्क प्रशिक्षण

आवेदन 10 जून तक

धमतरी। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में विभिन्न कोर्सों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 45 वर्ष तक आयु के इच्छुक अभ्यर्थियों से 10 जून तक आवेदन मंगाए गए हैं।सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा गार्ड के प्रशिक्षण के लिए ऐसे पुरूष अभ्यर्थी जिनकी शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास और ऊंचाई 5 फीट 6 इंच है, आवेदन कर सकते हैं,इसी तरह दसवीं पास अभ्यर्थी टेक्सी ड्रायवर, रिटेल सेल्समेन और बारहवीं पास अभ्यर्थी एफ.टी.सी.पी प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं,इसके लिए आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशनकाड की फोटोकॉपी और पासपोर्ट साईज फ़ोटो कॉपी आदि लाईवलीहुड कॉलेज में उपस्थित होकर जमा करना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *