मिल वाले बाबा का उर्स 25 मई को, कव्वाल अबरार फराज साबरी बिखेरेंगे सूफियाना रंग

धमतरी। धमतरी के मकई चौक स्थित सभी धर्मों की आस्था का केंद्र हजरत सैय्यद अब्दुल रहमानी शाह रहमतुल्लाह अलैह मिल वाले बाबा की सालाना उर्स पाक बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।यह दो दिवसीय दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 24 मई को ईशा की नमाज के बाद शाही चादर निककेगी एवं सिहावा चौक इस्लामपारा से शाही चादर का जुलूस निकलकर रात 10 बजे दरगाह आस्ताने पर पहुंचेगा।वहीं मुख्य उर्स 25 मई को मनाया जाएगा,इस दिन सुबह 6 बजे कुरआन ख्वानी होगी और रात 10 बजे सूफियाना कलाम का आयोजन रखा गया है, जिसमें अमरोहा यूपी से आए मशहूर कव्वाल अबरार फराज साबरी अपनी कव्वालियों से सूफियाना रंग बिखरेंगे तथा 26 मई को फजर की नमाज के बाद सुबह 5:30 बजे कुल शरीफ की रस्म के साथ उर्स का समापन होगा।मान्यता है कि मिल वाले बाबा के दर पर सच्चे दिल से मांगी हर मुराद पूरी होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *