सुशासन तिहार पर ,जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में जिला प्रशासन की प्रभावी पहल

अब तक 8500 से अधिक आवेदनों का निराकरण

धमतरी। आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया लगातार संचालित की जा रही है,सभी विभाग आमजन की समस्याओं एवं मांगों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।जिले के विभिन्न विभागों,सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में राजस्व प्रकरण, आधारभूत सुविधाओं से संबंधित मांगें, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य वितरण, विद्युत, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, नगरीय सेवाएं तथा विभिन्न प्रमाण पत्रों से जुड़े आवेदन प्रमुख रूप से शामिल हैं।प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 11 हजार 621 आवेदन दर्ज किए गए, जिनमें से 8500 से अधिक आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है, विशेष रूप से जनपद पंचायत धमतरी, नगरी, मगरलोड और कुरूद में बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी प्रकार नगरीय निकायों, विद्युत वितरण कंपनी, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा राजस्व विभाग में भी निरंतर कार्यवाही जारी है।जिले के 24 ग्राम पंचायतों में क्लस्टर बनाकर शिविर लगाए जा रहे है तथा प्रत्येक क्लस्टर में 15-20 गांव को शामिल किया गया है,गांव के लोग शिविर में अपनी-अपनी समस्या, शिकायत और मांग के आवेदन दे रहे है एवं संबंधित विभागों के अधिकारी शिविर में भी आवेदनों का यथा संभव निराकरण कर रहे है।कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक की समस्या का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।अतःसभी विभागीय अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को राहत पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है,जिसके लिए प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण हैं वहीं कलेक्टर द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए विभागवार समीक्षा की जा रही है, ताकि प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित हो सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *