मुख्यमंत्री ने धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार में 465 करोड़ रूपये के 102 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

अम्बेडकर चौक से रूद्री चौक तक फोरलेन, रानी दुर्गावती चौक लक्ष्मीनिवास से बिलाईमाता मंदिर तक गौरवपथ निर्माण और धमतरी में पेयजल हेतु इंटेकवेल की बड़ी घोषणा की

धमतरी। मुख्यमंत्री ने धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार में शामिल हुए, जिसमें उनके द्वारा 423 करोड़ 52 लाख 56 हजार रुपये लागत के 52 कार्यों कां शिलान्यास किया गया।इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, अधोसंरचना एवं नगरीय सुविधाओं का विस्तार होगा तथा आम नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।वहीं 41 करोड़ 50 लाख 48 हजार रुपये से अधिक की लागत के 50 कार्यों का लोकार्पण भी किया।इस अवसर पर कलेक्टर ने जिले में संचालित विकास कार्यों, नवाचारों एवं सुशासन तिहार-के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की जानकारी प्रस्तुत की।तथा मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 1 मई से 10 जून तक आयोजित सुशासन तिहार के माध्यम से प्रदेशभर में आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत गांवों में क्लस्टरवार शिविर लगाकर आम लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।इसके पूर्व राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें हजारों लोगों को राहत मिली है। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है, बस्तर संभाग के नक्सलमुक्त होने के बाद लगभग 20 से 22 हजार महिलाएं पहली बार महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हुई हैं।सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
वहीं प्रशासनिक पारदर्शिता और डिजिटल गवर्नेंस को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि आगामी समय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रारंभ की जाएगी, जिससे आम नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सरकार जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है,अतः इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी नागरिकों से की।
साय ने कहा कि बस्तर संभाग के सभी जिलों में सुशासन तिहार के साथ बस्तर मुन्ने (अग्रणी बस्तर) और नियद नेल्लानार 2.0 अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे विकास कार्यों में तेजी आएगी।साथ ही बस्तर में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमार लोगों के उपचार की व्यवस्था कर रही है।उनके द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ-साथ विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए सहयोग की अपील भी की एवं मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन किया तथा हितग्राही मूलक योजनाओं में आयुष्मान कार्ड तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को चाबी सौंपी, दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल और सामग्रियों का वितरण किया।साथ ही बटन दबाकर ड्रीम कॉरिडोर वीडियो एवं मां अभियान की कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन धमतरी एवं लर्निंग जॉय बेंगलुर का एमओयू किया गया। इसके साथ ही हस्त्रमं हैंडलूम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर धमतरी वासियों को अनेक सौगातें दीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *