

गांधी मैदान धमतरी में प्रधानमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का किया गया पुतला दहन
धमतरी। NEET परीक्षा में हुए पेपर लीक के विरोध में NSUI द्वारा गांधी मैदान धमतरी में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया।इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी निर्मित हुई, लेकिन कार्यकर्ता छात्रों के भविष्य और न्याय की मांग को लेकर डटे रहे।एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि देश के लाखों छात्र-छात्राएं वर्षों की मेहनत के साथ NEET जैसी परीक्षाओं में शामिल होते हैं, लेकिन बार-बार हो रहे पेपर लीक ने छात्रों का विश्वास तोड़ दिया है, जो कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।प्रदर्शन के दौरान राजा देवांगन ने मांग की कि NTA को तत्काल भंग किया जाए, केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें तथा पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में CBI जांच कराई जाए। साथ ही प्रभावित छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता, निशुल्क कानूनी सहायता एवं आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई।कहा कि यह केवल परीक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के भविष्य और उनके परिवारों के विश्वास का प्रश्न है। यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

