डूबान क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था बहाल, क्रेडा ने त्वरित सुधार कर सोलर पंप किया चालू

धमतरी। ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में जिला प्रशासन सक्रिय है।इसी क्रम में ग्राम कोसमी (डूबान) में जल जीवन मिशन अंतर्गत क्रेडा द्वारा स्थापित सोलर ड्यूल पंप के अकार्यशील होने की जानकारी प्राप्त होने पर कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्रेडा विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए,निर्देशों के परिपालन में क्रेडा जिला प्रभारी तुलसी राम ध्रुव के मार्गदर्शन में फील्ड अमले ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी परीक्षण किया।एवं निरीक्षण के दौरान अकार्यशील पंप को निकालकर नया स्पेयर पंप स्थापित किया गया, जिससे संयंत्र को पुनः पूर्णतः कार्यशील कर दिया गया,जिससे ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित हो सकी है।वहीं ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जल जीवन मिशन के अंतर्गत मिल रही सुविधाओं पर संतोष जताया।जिस पर क्रेडा जिला कार्यालय द्वारा कहा कि विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं से संबंधित मांगों एवं शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाता है, ताकि हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके।साथ ही डूबान क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार निगरानी और मेंटेनेंस कार्य कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *