श्यामतराई में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन

ग्रामीणों को बताए गए उनके अधिकार और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय

धमतरी। जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा ग्राम श्यामतराई में 12 मई  को उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को उपभोक्ता संरक्षण कानून तथा विभिन्न अधिकारों की विस्तृत जानकारी देते हुए,आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य ने सुरक्षा का अधिकार, सूचना प्राप्त करने का अधिकार, चयन का अधिकार, सुनवाई का अधिकार, निवारण पाने का अधिकार एवं उपभोक्ता शिक्षा के अधिकार के बारे में सरल भाषा में समझाया।साथ ही ई-जागृति पोर्टल, ई-फाइलिंग और ई-हियरिंग जैसी ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।ग्रामीणों को खरीदारी करते समय वस्तुओं की एक्सपायरी डेट, गुणवत्ता और मूल्य की जांच करने तथा हमेशा पक्का बिल लेने की सलाह दी गई। इसके अलावा ऑनलाइन खरीदारी प्लेटफॉर्म में उपयोग की जाने वाली भ्रामक डिजाइन तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी गई।वहीं
ग्रामीणों ने फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *