
चयनित युवाओं को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर
धमतरी। जिले के युवाओं को भविष्य की आधुनिक तकनीकों से जोड़ने तथा रोजगारोन्मुख एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में पहल करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता कौशल उन्नयन पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षा 2026 (AI Upskilling Course Entrance Exam 2026 ) का आयोजन पी.जी.कॉलेज धमतरी स्थित IT भवन में किया गया,जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के कुल 107 विद्यार्थियों ने ऑफलाइन तथा 59 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की।युवाओं की भागीदारी यह दर्शाती है कि जिले के छात्र-छात्राओं में AI, डिजिटल स्किलिंग एवं नई तकनीकों के प्रति तेजी से जागरूकता और रुचि विकसित हो रही है।कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) एवं डिजिटल तकनीकों के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।आज के डिजिटल एवं तकनीक दौर में AI विश्व की सबसे तेजी से विकसित होने वाली और सर्वाधिक मांग वाली तकनीकों में शामिल हो चुका है।परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को आगे विशेष AI Skill Training Program से जोड़ा जाएगा,यह प्रशिक्षण प्रतिष्ठित संस्था Learnijoy Bangalore द्वारा संचालित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को AI Video Generation, Website Development, AI Agents Making, Automation Tools, Digital Productivity, Prompt Engineering तथा आधुनिक तकनीकी समाधान विकसित करने जैसी अत्याधुनिक स्किल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा,इस दौरान प्रतिभागियों को उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप Practical एवं Industry-Oriented Learning उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध डिजिटल अवसरों का लाभ उठा सकें।
कलेक्टर ने कहा कि “आने वाला समय AI एवं डिजिटल टेक्नोलॉजी का है,यदि युवाओं को समय रहते आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाए, तो वे न केवल बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि स्वयं स्टार्टअप एवं नवाचार के माध्यम से रोजगार सृजक भी बन सकते हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले के युवाओं को वैश्विक स्तर की स्किलिंग उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों एवं अवसरों के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
तथा भविष्य में भी युवाओं के लिए नवाचार आधारित प्रशिक्षण, स्टार्टअप प्रमोशन, डिजिटल उद्यमिता एवं टेक्नोलॉजी आधारित रोजगार कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

