

पेयजल, विद्युत, आंगनबाड़ी एवं जनसमस्याओं पर कलेक्टर ने की विभागवार समीक्षा की
धमतरी। कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविरों में प्राप्त जनआवेदनों पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।बैठक में अब तक आयोजित शिविरों में प्राप्त एवं निराकृत आवेदनों की विभागवार समीक्षा की गई तथा लंबित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को मैदानी क्षेत्रों में सतत भ्रमण कर पेयजल संकटग्रस्त ग्रामों में समुचित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कहा कि हैंडपंपों की नियमित मरम्मत, जल स्रोतों की सतत निगरानी तथा आवश्यकतानुसार वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।वहीं कार्यपालन अभियंता विद्युत को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लो-वोल्टेज तथा विद्युत अप-डाउन की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने कहा।साथ ही कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने चना खरीदी, खाद एवं बीज की उपलब्धता की जानकारी ली एवं किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने तथा खरीफ सीजन की तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।वहीं जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु आंगनबाड़ियों की भी समीक्षा की गई।कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर भवन की स्थिति, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्वच्छता, साफ-सफाई, बच्चों को समय पर गर्म एवं पौष्टिक भोजन तथा रेडी-टू-ईट खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा।तथा बच्चों में कुपोषण की स्थिति, टीकाकरण की प्रगति एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेकर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग शतिन्द्र चहल एवं उप संचालक सांख्यिकी सीमा पाठक का अभिनंदन किया।

