
अधिकारी-कर्मचारी बिना पूर्वानुमति के अवकाश पर नहीं करेंगे प्रस्थान
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया आदेश
धमतरी। त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 के तहत जिले के चारों जनपद पंचायतों में उप निर्वाचन होना है।इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने जिले में पदस्थ सभी अधिकारी, कर्मचारियों को आदेश जारी किया है कि वे उनकी पूर्वानुमति के बिना न तो अवकाश पर प्रस्थान करेंगे और न ही मुख्यालय छोड़ेंगे।अवकाश के दिनों में भी निर्वाचन से संबंधित आदेशों, पत्रों आदि को प्राप्त करने के लिए कार्यालय को खुला रखेंगे।वहीं अवकाश की स्वीकृत के लिए संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) की अनुशंसा आवश्यक होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

