
धमतरी। जिले के ऐसे युवा जिन्होंने भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र जमा किए हैं, ऐसे युवाओं को 4 जून तक एक माह के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी।वे 30 अप्रैल तक रोजगार विभाग के अधिकारिक पोर्टलhttp://www.erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।उम्मीदवार चयन के लिए कम्प्यूटर आधारित ऑनलाईन लिखित परीक्षा जून में संभावित है।इसके बाद शारीरिक दक्षता एवं चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए empdhamtari@gmail.com पर सम्पर्क कर सकते है।

