
विशेष रूप से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा जैसे संगठित अपराधों पर कड़ी नजर
धमतरी। थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आमातालाब रोड स्थित यादव भवन के पास एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है।जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गवाहों के समक्ष आरोपी मनमोहन पटेल उर्फ छोटू,उम्र 43 वर्ष, निवासी शिव चौक, बनियापारा को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कुछ दिन पूर्व गिरफ्तार किए गए शंकर मंगलानी द्वारा उपलब्ध कराई गई आईडी के माध्यम से अपने मोबाइल में GOLDENEXCH.COM नामक प्लेटफॉर्म पर ID एवं पासवर्ड का उपयोग कर आईपीएल टी-20 मैच (CSK बनाम HRA) में हार-जीत का दांव लगवा रहा था।जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी का सीधा संपर्क मुख्य आरोपी शंकर मंगलानी से था, जो लोगों को ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए आईडी उपलब्ध कराता था और पूरे नेटवर्क का संचालन करता था।जिस पर आरोपी को धारा 7(क) जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022, 3(5) बीएनएस के तहत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

