
धमतरी। प्रार्थिया की लिखित आवेदन पर थाना नगरी में धारा 64(2)(एम), 351(2) बीएनएस के तहत तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया।मामले के अनुसार, आरोपी पूनम प्रजापति, निवासी बिड़गुड़ी उम्र 36 वर्ष,द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया गया।और जब पीड़िता ने विवाह के लिए कहा,तो आरोपी ने स्वयं को शादीशुदा बताते हुए विवाह से इंकार कर दिया और फोन न करने की धमकी दी।पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर पूछताछ करने आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया।जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


