इंदौर (म.प्र.) में आयोजित वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल हुई रंजना साहू

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देश भर में चलाई जा रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन डेली कॉलेज, इंदौर में किया गया।कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं।इस कार्यशाला में विभिन्न राज्यों से आए भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक सुदृढ़ता, नेतृत्व विकास तथा प्रभावी कार्यप्रणाली के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।इस दौरान राष्ट्रीय स्तर के अनुभवीप्रशिक्षणकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं समसामयिक विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिए।वहीं रंजना साहू ने कहा कि प्रशिक्षण किसी भी व्यक्ति, संगठन या समाज के समग्र विकास का महत्वपूर्ण आधार होता है, यह केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि कौशल, दक्षता और आत्मविश्वास को विकसित करने की एक सशक्त प्रक्रिया है।ऐसे प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, दिशा और दृष्टिकोण प्रदान करते हैं।इस प्रकार के आयोजनों से कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं योजनाओं को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलता है, जिससे वे समाज के बीच अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *