दो साल से अधिक समय से एक जगह पर कार्यरत आरक्षकों का तबादला

स्थानांतरण में पारदर्शिता का किया गया समावेश, सेवा संतुष्टि दक्षता और प्रदर्शन बेहतर होने की उम्मीद

धमतरी। एसपी के मार्गदर्शन में जिला पुलिस में पदस्थ ऐसे आरक्षकों, जिन्होंने दो वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है,उसके लिए तीन अनुभागों धमतरी, कुरुद एवं नगरी के साथ साथ पुलिस लाइन, यातायात, नियंत्रण कक्ष, SP कार्यालय, साइबर थाना, अजाक, महिला सेल इत्यादि में पदस्थ आरक्षकों का सम्मेलन आयोजित किया गया।और सम्मेलन में उनकी इच्छानुसार तीन थाना/चौकी के विकल्प भरवाए गए।प्राप्त विकल्पों के साथ-साथ कार्यमूल्यांकन को ध्यान में रखते हुए दो पृथक सूचियों के माध्यम से कुल 192 आरक्षकों का स्थानांतरण विभिन्न थाना/चौकियों एवं रक्षित केंद्र में किया गया है।यह स्थानांतरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरतते हुए तीन विकल्पों में गृह थाना/चौकी और ठीक पिछली पोस्टिंग के अतिरिक्त कोई भी 3 पोस्टिंग विकल्प सभी से मांगे गए थे।एवं यह विशेष ध्यान रखा गया है कि जिन आरक्षकों के स्थानांतरण से संबंधित इकाई के कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता था, उन्हें प्रशासनिक कारण से स्थानांतरित नहीं गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *