
सांकरा हाईटेक बेरियर में वन विभाग व पुलिस की बड़ी कार्रवाई
धमतरी। सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरी-देवभोग मार्ग पर ग्राम सांकरा स्थित हाईटेक बेरियर में वन विभाग की टीम ने देर शाम गांजा तस्करी करते हुए दो युवकों को पकड़ा।दोनों युवक एक कार से गांजा लेकर गुजर रहे थे, तभी शक के आधार पर कर्मचारियों ने कार की डिक्की खोलने को कहा, तो युवकों ने डिक्की नहीं खुलने का बहाना बनाने लगा।तो कर्मचारियों ने गंभीरता से डिक्की की जांच की, तो गांजा के पैकेट मिले।गांजा के साथ गिरफ्तार युवकों ने अपना नाम स्वप्निल मलिक,उम्र 31 वर्ष,निवासी महाराष्ट्र और संदीप विष्णु,उम्र 31 वर्ष,निवासी महाराष्ट्र गांजा के साथ पकड़ाने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए कार्रवाई शुरू की।


