धमतरी नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना में राज्य में प्रथम,

लक्ष्य से चार गुना अधिक उपलब्धि

धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना में जिले ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले को 12,000 छात्रों को लाभांवित करने का लक्ष्य मिला था, जिसके विरुद्ध धमतरी ने 53,766 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान कर लक्ष्य का चार गुना से अधिक प्रदर्शन किया,जो पारदर्शी और प्रभावी प्रशासन का उदाहरण है।इस योजना के तहत कक्षा 1 से लेकर स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों तक अध्ययनरत श्रमिकों के बच्चों को आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे बिना आर्थिक बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।नगर निगम की छात्रा कु. प्रिती यादव, जो एम.ए. अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं, को ₹6000 की छात्रवृत्ति प्राप्त हुई। वहीं ग्राम चटौद की कु. खिलेश्वरी, बी.ए. अंतिम वर्ष की छात्रा, को ₹4000 की सहायता राशि दी गई। ये दोनों छात्राएं निर्माण श्रमिक परिवारों से हैं और उनकी सफलता दर्शाती है कि योजना वास्तव में जरूरतमंदों तक पहुंच रही है।श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इसके लिए कलेक्टर के निर्देशन में विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक श्रमिक परिवारों तक योजना की जानकारी पहुंचाई गई तथा निःशुल्क पंजीयन के माध्यम से कोई भी निर्माण श्रमिक मंडल में जुड़कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *