ताराचंद साहू बने प्रचार प्रसार मंत्री

धमतरी। शास.अर्ध.शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू जनसंपर्क विभाग के प्रति समर्पित एवं कर्मचारियों के हित में उनके कार्यशैली को देखते हुए छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक द्वारा ताराचंद साहू को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रांतीय प्रचार प्रसार मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। साहू को पद मिलने पर  जिला के शासकीय वाहन चालक के साथ साथ पूरे प्रदेश के वाहन चालकों में खुशी व्याप्त है और उनका मानना है कि फेडरेशन के साथ मिलकर अपने साथियों के हित में और भी लगन से कार्य करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *