नेशनल गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने कलेक्टर से की मुलाकात

जिले में खेल संस्कृति को और बढ़ावा देने प्रशिक्षण शिविर, प्रतियोगिताएं और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी: कलेक्टर

धमतरी। कलेक्टर से रेस्ट हाउस में हाल ही में नेशनल गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने सौजन्य मुलाक़ात की।जिस पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया।तथा सभी खेल संघों के पदाधिकारियों से बातचीत करते हुए खेल सामग्री की उपलब्धता, नए खेल मैदानों के निर्माण, प्रशिक्षण सुविधाओं के उन्नयन और प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के संबंध में सुझाव आमंत्रित किए।कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उचित मंच उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।तथा बैठक में जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण साहू ने कुश्ती खेल को बढ़ावा देने हेतु समर्पित हॉल निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिस पर कलेक्टर ने कांटा तालाब के समीप हॉल निर्माण के लिए सहमति जताई। वहीं, फ्रीडम अकैडमी के संचालक द्वारा आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आवास व्यवस्था का सुझाव दिया गया, जिस पर कलेक्टर ने लाइवलीहुड कॉलेज में अस्थायी ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *