
5 खाद्य नमूने मिले अवमानक, किए गए नष्ट
धमतरी। कलेक्टर के निर्देश पर जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा शहर में संचालित स्ट्रीट फूड वेंडर्स का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान लगभग 48 खाद्य नमूनों की ऑन स्पॉट टेस्टिंग की गई, जिनमें से 43 नमूने मानक पाए गए जबकि 5 नमूने अवमानक पाए गए। अवमानक पाए गए खाद्य पदार्थों में डस्ट व अत्यधिक खाद्य रंग पाया गया।सभी अवमानक खाद्य पदार्थों को मौके पर नष्ट कराया गया।खाद्य सुरक्षा टीम ने वेंडर्स को खाद्य पदार्थों को नियंत्रित तापमान में संधारित करने,अखबारी कागज का उपयोग न करने, व्यक्तिगत व आसपास की स्वच्छता सुनिश्चित, खाद्य निर्माण में ताज़ी सामग्री का उपयोग करने के निर्देश दिए।


