नक्शा प्रोजेक्ट का निरीक्षण

कलेक्टर व संचालक भू-अभिलेख ने दिए दिशा-निर्देश

धमतरी। जिले में चल रहे नक्शा प्रोजेक्ट के अंतर्गत फिजिकल वेरिफिकेशन कार्यों का निरीक्षण कलेक्टर तथा संचालक भू-अभिलेख द्वारा किया गया।यह प्रोजेक्ट नगर पालिक निगम के पाँच गांव धमतरी, गोकुलपुर, सोरिदभाट, बठेना और हटकेश्वर में संचालित हो रहा है।इन क्षेत्रों के 40 वार्डों को सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए 12 क्लस्टर में विभाजित किया गया है, जिनमें 48 सर्वे टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में राजस्व निरीक्षक, पटवारी, निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक एवं चैनमैन शामिल हैं।सभी टीमों के लिए 12 दल प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें उपायुक्त निगम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख, निगम इंजीनियर तथा सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सम्मिलित हैं।कलेक्टर और संचालक ने कहा कि नक्शा प्रोजेक्ट जिले में भू-अभिलेखों के आधुनिकीकरण का महत्वपूर्ण चरण है।सर्वे टीमों को निर्देशित किया कि फील्ड वेरिफिकेशन में पूर्ण सटीकता, पारदर्शिता और समयसीमा का कड़ाई से पालन किया जाए।तथा टीमों द्वारा प्राप्त प्रत्येक डेटा की GPS आधारित सटीक मैपिंग, सही सीमांकन एवं स्थल का वास्तविक सत्यापन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *