अग्निवीर भर्ती रैली, तैयारियों का आर्मी के ब्रिगेडियर ने लिया जायजा


जिला प्रशासन दे रहा युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण

धमतरी। जिले में 10 जनवरी से आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियां का जायजा लेने डीडीजी संजय शर्मा इंडोर स्टेडियम पहुंचे।तथा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
शर्मा ने बताया कि इस वर्ष राज्य की अग्निवीर भर्ती का मुख्य केंद्र धमतरी जिला रहेगा, जिसके चलते व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान रनिंग ट्रैक एवं ग्राउंड की स्थिति, युवाओं के लिए अस्थायी ठहराव व्यवस्था, पंजीयन स्थल, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा एवं चिकित्सा प्रबंध का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जिला प्रशासन द्वारा कहा कि भर्ती रैली में अधिक से अधिक स्थानीय युवा चयनित हों, इसके लिए सभी विकासखंडों में निःशुल्क प्री-ट्रेनिंग कैंप चलाए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *