कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं

जनदर्शन में मिले कुल 54 आवेदन

धमतरी। कलेक्टर श्री मिश्रा ने आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामीण, शहरी एवं वनांचल क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, मांगों और शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना।और अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।आयोजित जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, महतारी वंदन योजना, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं, राजस्व एवं भूमि संबंधी विवादों सहित कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए।कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाएं तभी सार्थक होंगी जब पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके। इस दिशा में सभी विभाग सक्रिय रूप से कार्य करें।शासन का उद्देश्य हर नागरिक तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सहज तरीके से पहुंचाना है।उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु जनदर्शन और हेल्प डेस्क की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ ले।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *