बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ

कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त समाज के संकल्प हेतु सभी को शपथ दिलाई गई।

धमतरी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना तहत “लिंग आधारित हिंसा समाप्ति” पर 16 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय शासकीय जी.एन.एम. प्रशिक्षण केंद्र में प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में प्रतिभागियों को लिंग आधारित हिंसा की परिभाषा, इसके कारण, दुष्प्रभाव तथा रोकने में समाज और प्रत्येक नागरिक की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी,साथ ही भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु अधिकारों पर चर्चा की।तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख योजनाओं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन 181, सखी वन स्टॉप सेंटर, सखी निवास, शक्ति सदन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, घरेलू हिंसा अधिनियम, She-Box पोर्टल, पोक्सो एक्ट, एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *