
पुलिस द्वारा – यातायात नियम, प्राथमिक उपचार व सुरक्षित ड्राइविंग की दी गई जानकारी
धमतरी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से मरौद टोल प्लाजा में जिला स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से नेत्र परीक्षण एवं यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के दौरान विभिन्न राज्यों एवं जिलों से गुजरने वाले वाहनों के कुल 56 चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया।जिन चालकों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, उन्हें नियमित रूप से उपयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही ग्लोबल ट्रैफिक रिसर्च के अनुसार “स्पष्ट दृष्टि” सड़क दुर्घटनाओं में 15–20% कमी ला सकती है, इस तथ्य से भी चालकों को अवगत कराया गया।परीक्षण दल में डॉक्टर लुकेश कुर्रे, प्रवीण टंडन एवं डुटेन्द्र कंवर सम्मिलित रहे।तथा यातायात पुलिस द्वारा चालकों को रात के समय ड्राइविंग के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया।साथ ही नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई ।जैसे सुरक्षित गति का पालन,सीटबेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य उपयोग,नशामुक्त ड्राइविंग,ओवरटेकिंग के नियम,वाहन फिटनेस एवं रखरखाव,दुर्घटना के समय प्राथमिक उपचार ज्ञान आदि ।


