
30 नवंबर तक पूरा करें पंजीयन
धमतरी। Agri Stack पोर्टल पर पंजीयन हेतु आगामी 30 तारीख तक खुला हुआ है।कलेक्टर ने जिले के समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में सभी पात्र किसानों का पंजीयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए।
पंजीयन की सुविधा CSC केंद्रों, तहसीलदार की ID तथा किसान स्वयं प्राप्त कर सकते हैं।FRA तथा डुबान से संबंधित कार्य वर्तमान में स्थगित रह सकते हैं, जिनकी सूचना पृथक रूप से प्रदान की जाएगी।यदि किसी किसान का पंजीयन छूट जाता है, तो उसकी ज़िम्मेदारी अधिकारी/नोडल प्रभारी की होगी।


