कलेक्टोरेट में दिलाई गई शपथ

धमतरी। भारत के संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया। यह एक ऐतिहासिक दिन था और इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा अधिकारी, कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई,कि हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में, इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मसमर्पित करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *