कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक हुई सम्पन्न

धान खरीदी, मतदाता पुनरीक्षण और विकास योजनाओं की समीक्षा

धमतरी। बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को खरीदी व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रखने एवं अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर निगरानी रखने और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करने को कहा।समिति स्तर पर नोडल अधिकारियों द्वारा टीओ, डीओ तथा अन्य प्रक्रियाओं के भौतिक सत्यापन पर विशेष जोर दिया।साथ हीमतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2026 के प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एआरओ से कहा कि जहां एसआईआर प्रतिशत कम है, उन क्षेत्रों की पहचान कर संबंधित बीएलओ को निपुण जनों का सहयोग उपलब्ध कराया जाए।इस अवसर पर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में शतदृप्रतिशत उपलब्धि हासिल करने वाले 19 बीएलओ को कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।तथा विभागवार पीएम आवास, छात्रावास, छात्रवृत्ति, कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *