
धमतरी। कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।बैठक में जिले में संचालित सभी शासकीय योजनाओं की शाखावार 30 सितंबर तक की उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन एवं मत्स्य पालन) से संबंधित प्रकरणों की स्वीकृति, अस्वीकृति एवं प्रस्तुति, वित्तीय सेवाओं की उपलब्धता, जनसुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति, आधार सीडिंग, एनआरएलएम के 2025-26 हेतु निर्धारित लक्ष्यों और प्रगति की समीक्षा की गई।कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के ऋण प्रकरणों की जानकारी लेते हुए सभी बैंकों को शीघ्र स्वीकृत करने के निर्देश दिए।प्राइवेट सेक्टर ऋण वितरण में केवल कृषि ही नहीं, बल्कि उद्यानिकी, मत्स्य पालन तथा पशुपालन से जुड़े प्रकरणों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। सभी बैंक शासकीय योजनाओं से संबंधित ऋण प्रकरणों को प्राथमिकता से स्वीकृत करें तथा अस्वीकृति के कारणों समीक्षा करें। साथ ही बैंकों को अपने सीडी रेशियो में सुधार करने के भी निर्देश दिए।साथ ही शासकीय योजनाओं की स्थिति तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) अंतर्गत बैंक लिंकेज की विस्तार से समीक्षा की गई।


