मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026

जिले में तेजी से चल रहा प्रपत्र वितरण एवं एंट्री का कार्य

धमतरी। छत्तीसगढ़ में संचालित मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत जिले में गणना प्रपत्रों का वितरण,भरे प्रपत्रों की प्राप्ति तथा एंट्री का कार्य किया जा रहा है।जिले में गुजरा क्षेत्र तथा नागरी विकासखंड के छह वार्डों में प्रपत्रों की एंट्री शत-प्रतिशत पूर्ण कर ली गई है। शेष क्षेत्रों में भी एंट्री को पूर्णता की ओर तेजी से अग्रसर किया जा रहा है।ईआरओ पीयूष तिवारी ने बूथों का निरीक्षण किया, जहां प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई।समीक्षा के दौरान शहर के चार निरीक्षण करते हुए फॉर्म संग्रहण एवं एंट्री कार्य को गति देने के निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लक्ष्यों को पूर्ण करना अनिवार्य है।निरीक्षण के दौरान तिवारी ने बीएलओ द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कई मुद्दों का स्थल पर ही समाधान किया। और कहा कि कोई भी वैध मतदाता सूची से न छूटे,इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें और घर-घर पहुंचकर गणना प्रपत्र भरवाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *