धमतरी। राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में 2 से 4 नवम्बर तक जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन जिले की लोकसंस्कृति, लोककला, लोकनृत्य और संगीत परंपरा की सजीव झलक प्रस्तुत कर किया जा रहा है।कार्यक्रम में विद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों एवं स्थानीय कलाकारों की सहभागिता रहेगी।कार्यक्रम का शुभारंभ 2 नवम्बर की संध्या 5 बजे भजन, सूफी और ‘जय गोविंदा’ जैसी आध्यात्मिक प्रस्तुतियों से होगा, जिसे अनुज रॉक बैंड रायपुर प्रस्तुत करेगा।इसके बाद मांदरी नृत्य, गढ़िया बाबा नर्तक, एकलव्य विद्यालय पथर्रीडीह के छात्रों का पारंपरिक छत्तीसगढ़ी संस्कृति में रंग देगी।मुख्य आकर्षण नितिन दुबे का लाइव कार्यक्रम रहेगा।दूसरे दिन को कार्यक्रमों की शुरुआत स्वच्छता अभियान आधारित नृत्य-नाटिका से होगी।तथा ऐजेक्ट फाउंडेशन एवं अन्य संस्थाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति जैसे सामाजिक विषयों पर नृत्य-नाट्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही लोक नृत्य, कत्थक नृत्य एवं पंडवानी की आकर्षक प्रस्तुति होगी।तीसरे दिन को “आमचो बस्तर” शीर्षक पर एकलव्य आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह की प्रस्तुति राज्य के गौरवशाली लोक जीवन को प्रदर्शित करेगी।एवं आकाश गिरी गोस्वामी द्वारा नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा विषय पर नाट्य प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम का समापन सत्यभाम भारती की सनातनी प्रस्तुति और ब्राइट बैंड एवं रात्रि 7 से 10 बजे साधो बैंड अपनी संगीतमय प्रस्तुति के साथ राज्योत्सव को यादगार समापन प्रदान करेगा।कार्यक्रम में 26 विभागों के विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।


