
धमतरी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने और साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘शिक्षण उत्सव-7’ का आयोजन 31 अक्टूबर को हरदिहा साहू समाज भवन में जिला शिक्षा विभाग, HSBC इंडिया एवं ओपन लिंक्स फाउंडेशन (OLF) के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हो रहा है।शिक्षा अधिकारी ने बताया कि राज्यभर से प्रतिभागी शामिल होंगे।शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित कर उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।


