प्रोजेक्ट सक्षम के तहत दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु बैठक संपन्न

कलेक्टर ने दिए विभागों को सशक्तिकरण के निर्देश

धमतरी। कलेक्टर की अध्यक्षता में “प्रोजेक्ट सक्षम” के तहत दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु बैठक संपन्न हुई। प्रोजेक्ट का उद्देश्य दिव्यांगजनों को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, रोजगार, आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को एकीकृत रूप से लागू किया जा रहा है।यह दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक व्यापक अभियान है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपने अधीनस्थ अमलों को सक्रिय करते हुए ग्राम पंचायत स्तर तक योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित कर प्रत्येक दिव्यांगजन की व्यक्तिगत आवश्यकता का मूल्यांकन कर, उसके अनुरूप सहायता, प्रशिक्षण, रोजगार एवं पुनर्वास के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।बैठक में समाज कल्याण, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, एनआरएलएम, लाइवलीहुड मिशन, बड़ौदा आरसेटी तथा अंत्यावसायी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी साझा की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *