

धमतरी। प्रतिवर्ष राज्य कला उत्सव का आयोजन किया जाता है,जिसमें विकासखंड स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर चयन किया जाता है।इसमें जिला स्तरीय पर विद्या कुंज स्कूल लोहरसी से एकल शास्त्रीय गायन में नमन मिथिलेश प्रथम, एकल शास्त्रीय नृत्य अरू नेताम प्रथम एवं एकल तबला वादन में युग त्रिवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य कला उत्सव के लिए चयन हुआ है।बाल कलाकारों के इस उपलब्धि पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


